खरीदारी करने के बाद घर जा रही महिला के गल्ले से बाईक सवार चेन झपटकर भागे
खरीदारी करने के बाद घर जा रही महिला के गल्ले से बाईक सवार चेन झपटकर भागे
बैरागढ क्षेत्र में महिला के साथ चेन लूट की घटना को बाईक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया
Madhya Pradesh: बैरागढ पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 304 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है पुलिस से मिली जानकारी अनुसार विजय नगर लालघाटी निवासी श्रमिति आशा साधवानी पत्नी पुरषोत्तम आयु 60 साल जो कि मंगलवार को अपनी बहन संगीता के साथ एक्टिवा पर खरीदारी करने आई थी जब मार्केट कर महिला बहन के साथ शाम को 7:30 बजे वापस घर की जा रही थीतभी कृष्णा प्लाजा स्थित शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट के सामने रोड़ पर दो बाईक सवार आये और पीछे बैठी महिला आशा का चश्मा उतार दिया और गल्ले में पहनी सोने की चेन पर झपटा मारकर लालघाटी की और भाग गए चेन के साथ एक ओमकार का लॉकेट था जो वही गिर गया महिला को कुछ भी समझ नही आया कि क्या हो गया बाईक सवार बदमाश 25 से 30 वर्ष के बताए जा रहे है जिस समय वारदात हुई उस दौरान मार्ग पर भीड़ भाड़ रहती है फिर भी बदमाश चेन लूट कर भाग गए महिला की सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की पर बदमाश भाग निकले पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी खंगाल रही है।
0 Response to "खरीदारी करने के बाद घर जा रही महिला के गल्ले से बाईक सवार चेन झपटकर भागे"
Post a Comment